Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर-जापान दौरे पर साधा तंज, केशव...

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर-जापान दौरे पर साधा तंज, केशव मौर्य को भी किया निशाने पर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया सिंगापुर और जापान दौरे को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सीएम के विदेश दौरे और केंद्र के साथ उनके संबंधों को लेकर व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ क्योटो भी गए होते तो बेहतर रहता।

अखिलेश यादव का तंज

अखिलेश यादव ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया, “टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते, और ‘प्रधान इच्छा’ की पूर्ति के लिए थोड़ा अनुभव ले आते लेकिन इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं। देश के अंदर का दुराव विदेश की धरती पर जाकर भी निभाना कोई भाजपाइयों से सीखे।”

उन्होंने कहा कि जर्मनी दौरे पर किसी ने वहां का साइकिल हाईवे या मर्सिडीज़ म्यूजियम देखने की अनुमति नहीं दी।

केशव प्रसाद मौर्य पर भी चुटकी

सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जर्मनी दौरे को भी लेकर तंज कसा। केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी और ब्रिटेन दौरे पर गए थे, लेकिन ब्रिटेन का वीज़ा न मिलने की वजह से उन्हें जर्मनी से ही लौटना पड़ा।

क्यूं है यह तंज अहम

अखिलेश यादव अक्सर अपने व्यंग्यपूर्ण अंदाज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विरोधियों को निशाना बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र से दूरी के कारण वाराणसी में मेट्रो परियोजना नहीं पूरी हो पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्योटो वादे का भी जिक्र किया, जिसे योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे से जोड़ा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular