बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 2026 में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल उनके तीन बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं, जिनमें से पहली फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर आने वाली है।
प्रियदर्शन और अक्षय की हॉरर-कॉमेडी
फिल्म ‘भूत बंगला’ को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और एकता कपूर ने प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है। इसमें अक्षय कुमार के साथ तबू, वामिका, असरानी समेत कई प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। हॉरर-कॉमेडी फिल्म की रिलीज़ डेट पहले 2 अप्रैल तय थी, फिर 15 मई तक टल गई, लेकिन अब अंतिम तारीख 10 अप्रैल फाइनल हो गई है।
नया मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में अक्षय शर्टलेस, गले और हाथ में रुद्राक्ष माला पहने, आंखों पर चश्मा लगाए और भूतों वाली कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। पोस्टर में कैप्शन लिखा है: “दस को देंगे दसतक, इंतजार करो तब तक। लेट द फन बिगेन।”
पोस्टर पर नेटफ्लिक्स का लोगो भी मौजूद है, जिससे साफ है कि फिल्म थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
फिल्म के पोस्टर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं:
-
“फाइनली OG किंग इज बैक, मुझसे इंतजार नहीं हो रहा।”
-
“अक्षय सर की फिजीक देख रहे हो।”
-
“बिल्कुल भूल भुलैया 1 वाली फील आ रही है।”
सबसे ज्यादा उत्साह इसलिए भी है क्योंकि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आने वाली है
