Akshaya Tritiya सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है। साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे “अक्षय” कहा गया है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
अक्षय तृतीया को “अबूझ मुहूर्त” भी माना जाता है, यानी इस दिन शादी-विवाह, गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अलग से शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती।
सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त:
अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन आभूषण खरीदने से घर में धन, वैभव और समृद्धि बढ़ती है।
शुभ मुहूर्त:
- शुरुआत: 19 अप्रैल, सुबह 10:49 बजे
- समाप्ति: 20 अप्रैल, सुबह 05:51 बजे
इस अवधि में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना गया है।
