Alankar Agnihotri News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में एसडीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे।
अग्निहोत्री सोमवार को Vrindavan की पावन धरती से अपनी पार्टी की औपचारिक घोषणा करेंगे। जानकारी के मुताबिक वे सबसे पहले Banke Bihari Temple में दर्शन-पूजन करेंगे, इसके बाद पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी।
राम और कृष्ण के नामों के संगम से रखा गया नाम
रविवार को मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि नई पार्टी का नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे मंथन के बाद इस राजनीतिक दल की नींव रखी गई है।
उनके अनुसार प्रस्तावित पार्टी का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करना होगा।
शंकराचार्य पर दर्ज FIR का किया विरोध
अग्निहोत्री ने Avimukteshwaranand Saraswati के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि उन पर लगे यौन शोषण के आरोप न केवल एक व्यक्ति पर हमला हैं, बल्कि पूरे सनातन समाज की छवि को धूमिल करने की कोशिश है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि शिकायतकर्ता पर स्वयं कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
UGC गाइडलाइंस और प्रयागराज विवाद के बाद दिया था इस्तीफा
बताया जाता है कि अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी की नई गाइडलाइंस और Prayagraj मेले के दौरान हुए विवाद के बाद एसडीएम बरेली पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद से वे लगातार सुर्खियों में हैं और अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही यह नई पार्टी प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर सकती है।
