Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम जानकी मंदिर में देवी स्थापना, विशाल भंडारे और कन्या भोज का...

श्रीराम जानकी मंदिर में देवी स्थापना, विशाल भंडारे और कन्या भोज का आयोजन

रिपोर्ट – दीपक अवस्थी

अमावता (अजीतमल)।** क्वार नवरात्रि के पावन अवसर पर अमावता स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में देवी स्थापना के साथ विशाल भंडारे और कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शामिल हो रहे हैं।

मंदिर के पुजारी शंभू दास ने बताया कि श्रीराम जानकी मंदिर में नवरात्रि के दौरान देवी स्थापना, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस धार्मिक परंपरा में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहता है। सभी के सहयोग से देवी की मूर्ति विधि-विधान के साथ स्थापित की जाती है और पूजा-अर्चना के बाद कन्या भोज कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहता है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु मां भगवती की आराधना करते हैं और सेवा-भाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।

मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह है। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से मंदिर पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने, प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular