Homeदेश विदेशअमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बोले– बंगाल का चुनाव...

अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बोले– बंगाल का चुनाव अब राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की असलियत अब सबके सामने आ चुकी है और बंगाल में “मां, माटी, मानुष” को टीएमसी से बचाने के लिए बीजेपी को सत्ता में लाना जरूरी है

उत्तर 24 परगना में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने ममता सरकार पर कानून-व्यवस्था की बदहाली, जबरन वसूली, सिंडिकेट राज और घुसपैठियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

‘मां, माटी, मानुष’ अब खुद असुरक्षित: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी जिस नारे के साथ सत्ता में आई थीं, उसका अब कोई अर्थ नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा,

  • मां असुरक्षित हैं, महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं

  • मानुष टीएमसी के सिंडिकेट और जबरन वसूली से परेशान

  • माटी पर घुसपैठियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है

यह चुनाव सिर्फ बंगाल का नहीं, देश की सुरक्षा का सवाल

गृह मंत्री ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव केवल राज्य की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि

  • सीमा पर जमीन न मिलने के कारण बाड़बंदी नहीं हो पा रही

  • राज्य पुलिस घुसपैठ रोकने में नाकाम रही है

शाह ने इस मुद्दे पर कलकत्ता हाई कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि अदालत ने 31 मार्च 2026 से पहले BSF को जमीन देने का निर्देश दिया है।

बीजेपी को 50% से ज्यादा वोट मिलेंगे: शाह

रामायण का उदाहरण देते हुए अमित शाह ने कहा कि जिस तरह रावण खुद को अजेय समझता था, उसी तरह ममता बनर्जी भी भ्रम में हैं।उन्होंने दावा किया कि“इस बार बीजेपी का वोट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा होगा और हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।”

वंदे मातरम विवाद पर टीएमसी को घेरा

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में इसे मनाने जा रही है, लेकिन टीएमसी तुष्टीकरण की राजनीति के चलते इसका विरोध कर रही है
उन्होंने कहा कि

  • वंदे मातरम की रचना बंगाल में हुई

  • बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस रचना का संसद में विरोध हुआ

शाह ने आरोप लगाया कि“ममता बनर्जी पीएम मोदी का नहीं, बल्कि बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रही हैं।”

टीएमसी को उखाड़ फेंकने की अपील

अंत में अमित शाह ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे“वोट बैंक और घुसपैठियों की राजनीति करने वाली टीएमसी को सत्ता से हटाएं और देशभक्तों की सरकार बनाएं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular