भारत के प्रमुख डेयरी ब्रांड Amul ने वित्त वर्ष 2025-26 में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार ₹1 लाख करोड़ का टर्नओवर पार कर लिया है। इसकी मार्केटिंग संस्था Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation Limited (GCMMF) ने इस उपलब्धि के साथ नया इतिहास रच दिया है।
पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का टर्नओवर ₹90,000 करोड़ था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर करीब 11% की वृद्धि दर्ज की है।
GCMMF के चेयरमैन Ashok Choudhary ने कहा कि ₹1 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करना लाखों उपभोक्ताओं के भरोसे और 36 लाख डेयरी किसानों की मेहनत का परिणाम है
ग्लोबल लेवल पर पहचान
International Cooperative Alliance ने अमूल को दुनिया का नंबर-1 कोऑपरेटिव घोषित किया है। GCMMF ने देश की सबसे बड़ी FMCG संस्था के रूप में भी अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है।
प्रोडक्ट और नेटवर्क
अमूल के पास 1,200 से अधिक प्रोडक्ट पैक हैं, जिनमें दूध, बटर, चीज, घी और आइसक्रीम शामिल हैं। कंपनी 50 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है और हर साल 24 अरब से अधिक पैकेज्ड डेयरी उत्पादों की बिक्री करती है।
कंपनी का विस्तार
GCMMF की स्थापना 1973-74 में हुई थी और इसमें गुजरात के 18 दुग्ध संघ शामिल हैं। कंपनी रोजाना करीब 31 लाख लीटर दूध का संग्रह करती है।
हाल ही में अमूल ने यूरोप और अमेरिका में भी फ्रेश मिल्क लॉन्च कर अपने ग्लोबल विस्तार को और मजबूत किया है।
