ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते विम्बल्डन सिंगल्स में खेलने से खुद को अलग कर लिया है.
वे इसके बजाय ऑल इंग्लैंड क्लब में अपना फ़ेयरवेल मैच अपने भाई जेमी के साथ डबल्स खेलेंगे.
उन्होंने कहा था कि वो इस साल के अंत में रिटायर होने वाले हैं और 10 दिन पहले पीठ के दर्द को लेकर एक सर्जरी कराई थी.
37 साल के एंडी मरे ने 2013 और 2016 में विम्बल्डन जीता था और मंगलवार को सेंटर कोर्ट पर चेक रिपब्लिक के टामस मैकेक के साथ खेलने वाले थे.
पूर्व नवंबर वन खिलाड़ी मरे की रीढ़ के पास एक सिस्ट था जिसे शनिवार को सर्जरी करके निकाला गया क्योंकि इसकी वजह से उनके दाहिने पैर में दर्द उभर गया था.
मरे की टीम ने कहा है, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सप्ताह अपने ऑपरेशन से उबरने के लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद एंडी को इस साल के सिंगल्स से हटने का फैसला लेना पड़ा.”
