Homeउत्तर प्रदेशअन्नपूर्णा देवी का विपक्ष पर हमला, बोलीं- नारी शक्ति वंदन विधेयक का...

अन्नपूर्णा देवी का विपक्ष पर हमला, बोलीं- नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध महिलाओं के साथ अन्याय..

लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम हुआ है और अब उन्हें राजनीतिक रूप से मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा सकारात्मक रही, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके जैसे दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को आहत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस बिल को “लटकाने, भटकाने और अटकाने” की राजनीति अपनाई और 17 अप्रैल को काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशाना

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक और सशक्त हैं तथा हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि महिलाएं अपने अधिकारों के खिलाफ खड़े होने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को उसका पूरा अधिकार नहीं दिया। वहीं ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम एनडीए सरकार ने किया।

साथ ही समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर परिवारवाद की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि इन नेताओं का जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular