लखनऊ। Army Medical Corps की 262वीं वर्षगांठ 3 अप्रैल को AMC Centre and College, लखनऊ में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल Shivendra Singh ने ‘श्रद्धांजलि’ युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
समारोह के दौरान परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों के साथ उनके परिवारों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर आयोजित सैनिक सम्मेलन में लेफ्टिनेंट जनरल Shivendra Singh ने अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के उच्च मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शांति और युद्ध दोनों परिस्थितियों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देना आर्मी मेडिकल कोर की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों की समर्पित सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन ऑफिसर्स मेस में आयोजित भव्य सामाजिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी और उनके परिजन शामिल हुए।
