Homeउत्तर प्रदेशअटल आवासीय विद्यालय: मॉडल बनाकर छात्रों ने दिखाई अपनी तकनीकी क्षमता

अटल आवासीय विद्यालय: मॉडल बनाकर छात्रों ने दिखाई अपनी तकनीकी क्षमता

लखनऊ; अटल आवासीय विद्यालयों में ‘उत्कृष्ट अटल’प्रोग्राम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान, मशीन क्रिएशन और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस एक्टिविटीज का आयोजन किया गया।

तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रों के लिए दूसरी गतिविधि के तहत “मशीन निर्माण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में छात्रों को मशीनों, कोडिंग के बुनियादी सिद्धांतों और सेंसर तकनीकों का परिचय दिया गया।

इसके साथ ही, छात्रों को कोडिंग के मूल सिद्धांतों और इलेक्ट्रॉनिक घटकों को नियंत्रित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा, ड्रोन तकनीक का परिचय और ड्रोन उड़ाने की गतिविधि भी शामिल थी, जिसने छात्रों में खासा उत्साह पैदा किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्रों ने अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से बुनियादी मशीन परियोजनाओं का निर्माण किया। इसके जरिए छात्रों ने ऑटोमैटिक लाइट, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट डस्टबिन और फुल रोवर ड्रोन जैसी तकनीकी परियोजनाओं पर काम किया और इसके मॉडल बनाकर शिक्षकों को भी आश्चर्यचकित कर दिया।

तकनीकी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला ने छात्रों को न केवल तकनीकी कौशल सीखने का अवसर मिला, बल्कि उनकी रचनात्मकता और समस्या-समाधान की क्षमता को भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने निर्मित प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जिसने उनकी सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सार्थक बना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular