Homeखेल कूदचैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी ख़बर, ये दिग्गज...

चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी ख़बर, ये दिग्गज नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड चोट के चलते आगामी आईसीसी टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफ़ी में नहीं खेल पाएंगे.

मिशेल मार्श की चोट और मार्कस स्टोइनिस के संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए हालात पहले से ही मुश्किल भरे थे.

क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक़ कमिंस और हेज़लवुड के एंकल और हिप की समस्या के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने से उनके तेज़ गेंदबाज़ी विकल्प और भी कम हो गए हैं.

कमिंस और हेज़लवुड के टूर्नामेंट से बाहर होने की ख़बर उसी दिन आई है जब स्टोइनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.

अब ऑस्ट्रेलिया को टीम में संतुलन और अनुभव की कमी को पूरा करने के लिए कम से कम दो ऑल-राउंड प्रतिभाओं के साथ चार बदलाव की ज़रूरत है.

RELATED ARTICLES

Most Popular