Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला 22 वर्षीय युवक...

बदायूं: नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला 22 वर्षीय युवक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रिपोर्ट: अजयपाल यादव

बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम भगता नगला सुर्जी से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।

युवक 31 अक्टूबर की सुबह घर से नहाने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

लापता युवक की पहचान मनोज यादव (22) पुत्र खौराज सिंह निवासी ग्राम भगता नगला सुर्जी, थाना उघैती के रूप में हुई है। युवक के पिता खौराज सिंह ने थाना उघैती में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश कराने की मांग की है।

परिजनों के मुताबिक, मनोज 31 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।

इसके बाद सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

यह है लापता युवक का हुलिया

मनोज का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट 6 इंच है। घर से निकलते समय उसने मैरून रंग की टी-शर्ट, काले रंग की जींस और पैरों में सफेद रंग के क्रॉक्स पहन रखे थे।

पिता खौराज सिंह ने प्रभारी निरीक्षक थाना उघैती से बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द तलाश कराने की गुहार लगाई है। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

RELATED ARTICLES

Most Popular