Homeदेश विदेशबांग्लादेश: पुलिस थानों पर भीड़ का हमला, कई थानों में नहीं हैं...

बांग्लादेश: पुलिस थानों पर भीड़ का हमला, कई थानों में नहीं हैं पुलिसवाले

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के जतराबाड़ी, बड्डा, मोहम्मदपुर, अदाबार समेत कई पुलिस स्टेशनों पर रात भर हमले और लूटपाट हुई.

सोमवार को कई थानों पर हमले हुए, कई जगहों पर गुस्साई भीड़ की पुलिस से झड़प भी हुई. कुछ थानों से पुलिसकर्मी भाग गए.

मंगलवार की सुबह बीबीसी बांग्ला के संवाददाता ने मोहम्मदपुर थाने में जाकर देखा तो पूरा थाना मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका था.

पुलिस स्टेशन के कुछ कमरों से धुआं उठता देखा जा सकता है. पुलिस स्टेशन परिसर में कई जली हुई कारें और फर्नीचर देखे जा सकते हैं.

थाने के अंदर से पंखे, कुर्सियां, टेबल समेत सभी तरह के सामान लूट लिए गए. सुरक्षा संकट के कारण रविवार को थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी थाना छोड़कर सुरक्षित ठिकाने पर चले गए.

मोहम्मदपुर थाने के एक एसआई ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- ‘थाने के अंदर मौजूद सभी हथियार और गोला-बारूद लूट लिए गए हैं.’’

पास के अडाबर पुलिस स्टेशन को भी लूटा गया.

बताया जाता है कि रविवार की रात थाने के सामने खड़ी गाड़ियां, मोटरसाइकिलें और थाने के अंदर रखे सामान लूट लिए गए.

इस थाने में भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया. सोमवार को बड्डा और भटारा थाने पर भी हमला किया गया. आग से थाना भवन जलकर खाक हो गया.

थाने के बाहर रखे सरकारी वाहन और अंदर रखा सारा सामान जला दिया गया. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में राजारबाग में पुलिस लाइन में सायरन बजते सुनाई दिया.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका के 50 थानों में ज्यादातर में पुलिस नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular