Homeदेश विदेशबांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने देशवासियों से मांगी माफ़ी, क्या है...

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने देशवासियों से मांगी माफ़ी, क्या है वजह?

बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने शेख़ हसीना सरकार के ख़िलाफ़ देशभर में हुए प्रदर्शन के दौरान अपनी चुप्पी पर बिना शर्त माफी मांगी है.

शाकिब अल हसन के माफ़ी मांगने के बाद उनका बांग्लादेश में अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेलना पक्का हो सकता है. ये मैच दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ होगा.

शाकिब अल हसन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “सबसे पहले तो मैं उन सभी छात्रों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं जिन्होंने बलिदान दिया है. मैं उन लोगों को भी श्रद्धांजलि देना चाहूंगा जो भेदभाव विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए .”

बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन का समर्थन न करने की वजह से शाकिब अल हसन की काफी आलोचना हुई थी.

हाल में भारत में टेस्ट सिरीज़ खेलने आए हसन अब तक 71 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए तो वो अपना आख़िरी टेस्ट मैच बांग्लादेश में खेलना चाहेंगे.

21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ मीरपुर में खेला जाने वाला टेस्ट उनका आख़िरी टेस्ट मैच हो सकता है.

चटगांव में दूसरा टेस्ट है. लेकिन माना जा रहा है कि वो पहला टेस्ट खेलने के बाद अमेरिका चले जाएंगे. शाकिब अल हसन अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वहीं रहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular