Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण, 3 अस्पताल सील; 6 को...

बाराबंकी में निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण, 3 अस्पताल सील; 6 को नोटिस

बाराबंकी। जिले में निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों और बेसमेंट में संचालित चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित कुल 9 निजी चिकित्सालयों और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मानकों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

निरीक्षण की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र और वरिष्ठ/पटल सहायक (चिकित्सा पंजीकरण) जितेन्द्र कुमार शुक्ल की टीम ने की। टीम ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े इंतजामों के साथ-साथ बेसमेंट में संचालित चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

टीम ने आयुष फैमिली हॉस्पिटल, रानी बाजार, लोधेश्वर महादेव हॉस्पिटल, रामनगर रोड, श्री बालाजी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, सूरतगंज, सेंट्रल हॉस्पिटल, सूरतगंज, लाइफलाइन पॉलीक्लीनिक, सूरतगंज, एमएचयू हॉस्पिटल, सूरतगंज, इंदू हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, सूरतगंज, न्यू हिंद हॉस्पिटल, फतेहपुर और दीपक वर्मा, रानीगंज समेत 9 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुष फैमिली हॉस्पिटल, लोधेश्वर महादेव हॉस्पिटल और श्री बालाजी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों अस्पतालों को सील कर दिया।

वहीं, निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर अन्य 6 स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निजी चिकित्सालयों में मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से अग्नि सुरक्षा और बेसमेंट में चिकित्सा सेवाओं के संचालन को लेकर मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular