रिपोर्ट – अंचल प्रताप सिंह
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान की थीम-9 ‘सेवा हेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत आज बरेली के गुद्दड़ बाग स्थित मंदिर परिसर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी प्रभावी कार्यवाही पर जोर दिया गया।
‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहुंचाना रहा।
अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
