रिपोर्ट: अचल प्रताप सिंह, बरेली
बरेली जिले में यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
➡ छात्रा रश्मि ने प्रदेश में छठी रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की।
➡ रजनी और शिवानी ने आठवीं रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
➡ वहीं गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता ने दसवीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
यह सभी मेधावी छात्र-छात्राएं भमोरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव स्थित सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज के हैं।
विद्यालय के इस शानदार परिणाम से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की इस सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
