Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (BBAU) के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के चार शोधार्थियों का King George’s Medical University (KGMU) में चयन हुआ है। सभी का चयन नॉन-टीचिंग पदों के तहत रिसेप्शनिस्ट के रूप में किया गया है।
चयनित शोधार्थियों में Dr Kuldeep Kumar, Abhishek Kumar, Ujjwal Kumar और Vidyasagar शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति Prof Raj Kumar Mittal ने सभी चयनित शोधार्थियों को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का परिणाम है।
डॉ. कुलदीप कुमार ने अपना शोध कार्य Dr Rachna Gangwar के निर्देशन में पूरा किया है, जबकि अभिषेक कुमार वर्तमान में उनके मार्गदर्शन में शोधरत हैं। वहीं, उज्ज्वल कुमार और विद्यासागर Dr Mahendra Kumar Padhi के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी चयनित शोधार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
