ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा है कि टीम इंडिया हमेशा ही ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा होती है. ख्वाजा ने यह बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज रात खेले जाने वाले सुपर आठ के मुकाबले से पहले कही.
ख्वाजा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “टीम इंडिया हमेशा ही खतरा होती है. उसके पास दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उनके पास बेहतरीन बॉलर्स हैं और उनके स्पिनर्स को कमाल के हैं. टीम इंडिया हर मामले में परफेक्ट है.”
“ऑस्ट्रेलिया भी लंबे समय से ऐसा ही रहा है. दो बेहतरीन टीमों के बीच आप शानदार मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं. टी20 में कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है.”
ख्वाजा ने कहा, “मैं उम्मीद करूंगा कि डेविड वार्नर के सफर का अंत बेहतरीन हो.भारत को भारत में हराना मुश्किल है. लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में भी मात दी है.”
भारत और ऑस्ट्रेलिया अमेरिका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के ग्रुप वन में हैं. भारत ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
वहीं ऑस्ट्रेलिया को रविवार को खेले गए सुपर आठ के एक मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान ने मात दी. ऑस्ट्रेलिया अगर सेमीफाइल की रेस में बना रहना चाहता है तो उसे आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
ग्रुप टू से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अगर भारत आज जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.भारतीय समयानुसार ऑस्ट्रेलिया और इंडिया का मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा.
