पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और राज्यपाल के बीच फिर से तनातनी बढ़ गई है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कुणाल घोष समेत तृणमूल कांग्रेस के 2 विधायकों को मानहानि का नोटिस भेजा है. बोस की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में सभी नेताओं से कहा गया है कि आपने राज्यपाल का मानहानि किया है. इस संबंध में तुरंत माफी मांगे नहीं, तो 11-11 करोड़ रुपए का मानहानि ठोका जाएगा.
हालांकि, कोलकाता हाई कोर्ट ने ममता से राजभवन को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं करने के लिए कहा था. कहा जा रहा है कि इस घटना के दौरान ही दोनों विधायकों ने राज्यपाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए, जिसका कानूनी नोटिस अब भेजा गया है.
राज्यपाल सीवी बोस ने जो मानहानि का नोटिस भेजा गया है, उसमें 11-11 करोड़ का जिक्र है. दिलचस्प बात है कि सयंतिका बनर्जी की कुल संपत्ति 45 लाख और रैयत हुसैन सरकार की कुल संपत्ति 3 करोड़ है. सयंतिका बांग्ला फिल्म अभिनेत्री हैं तो सरकार ने तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.वहीं ममता बनर्जी की कुल संपत्ति 16 लाख रुपए है. ममता ने हाल ही में इसका खुलासा किया था.
