उत्तर प्रदेश के हाथरस के सत्संग में मची भगदड़ और 121 लोगों के मारे जाने पर सूरज पाल जाटव उर्फ़ ‘भोले बाबा’ ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि सभी लोग शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें, इस मामले में जो भी उपद्रव करने वाले हैं उन्हें माफ़ नहीं किया जाएगा.
दो जुलाई को हाथरस के सिकन्द्राराऊ इलाक़े में एक भोले बााबा के सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई थी.
सूरज पाल जाटव ने एएनआई से कहा है,” हमने अपने वकील के माध्यम से अपने लोगों से आग्रह किया है कि वो दिवंगत आत्माओँ के परिजनों और घायलों के साथ जीवन भर तन मन धन से खड़े रहें, जिसे सभी ने माना है.”
