Homeउत्तर प्रदेशपश्चिमी यूपी में BSP को सबसे बड़ा झटका, चौधरी विजेंद्र सिंह ने...

पश्चिमी यूपी में BSP को सबसे बड़ा झटका, चौधरी विजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

पश्चिमी यूपी में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चौधरी विजेंद्र सिंह ने बसपा का साथ छोड़ दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 में बिजनौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रहे चौधरी विजेंद्र सिंह के इस्तीफा देने से राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं.

सूत्रों का दावा बहै कि बसपा का एक धड़ा चौधरी विजेंद्र सिंह को मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की वकालत कर रहा था. यह पूछे जाने पर कि चौधरी विजेंद्र सिंह का अगला कदम क्या होगा बसपा के पूर्व नेता ने कहा कि बहनजी का हमेशा आभारी रहूंगा.समर्थकों से बातचीत कर अगला कदम उठाऊंगा.

बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा तीसरे नंबर पर थी. विजेंद्र सिंह को कुल 2 लाख 18 हजार 986 वोट मिले थे. वहीं सपा के दीपक को 3 लाख 66 हजार 985 वोट मिले. वह दूसरे नंबर पर थे. इस सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता और प्रत्याशी चंदन चौहान ने 4 लाख 4 हजार 493 वोट हासिल कर के 37 हजार 508 मतों से जीत दर्ज की थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular