Homeबिहारबिहार: जहानाबाद के मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

बिहार: जहानाबाद के मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

बिहार के जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है और 10 से अधिक लोग घायल हैं. घटना रात को 12 से 12:30 के बीच हुई.

जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार ने कहा, “ये एक दुखद घटना है. सारी व्यवस्थाएं की गई थीं. हम स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं. अभी तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि है. घायल 10 से अधिक हैं.”

जहानाबाद की डीएम अलंक्रृता पांडे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हम हर चीज़ पर नज़र बनाए हुए हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है.”

जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, “डीएम और एसपी घटनास्थल पर गए हैं और स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं. कुल 7 लोगों की मौत हुई है.”

उन्होंने कहा, “हम उनके (मृतकों और घायलों) परिवार के सदस्यों से मिलकर जानकारी ले रहे हैं. मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज देंगे.”

घायलों का इलाज जहानाबाद सदर और मखदुमपुर सदर अस्पताल में चल रहा है. मखदुमपुर थाना क्षेत्र की घटना है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवज़े का आदेश दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular