हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें 21 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐज़ाज़ खान को चुनावी मैदान में उतारा है.
बीजेपी ने नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, असंध से योगेन्द्र राणा, गनौर से देवेन्द्र कौशिक और राई से कृष्णा गहलावत को टिकट दिया है.
वहीं बरोदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी और नरवाना (अनुसूचित जाति) से कृष्ण कुमार बेदी को टिकट दिया है.
इसके अलावा बीजेपी ने डबवाली से सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर और नारनौल से ओम प्रकाश यादव को टिकट दिया है.
बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं अनिल विज को अंबाला कैंट और कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
