दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने तीन हज़ार से अधिक वोट के अंतर से हराया है.
कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे हैं.अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से 2013 और 2015 में तीन बार की सीएम रह चुकीं शीला दीक्षित को हराया था.इस सीट पर जीतने वाले प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को कुल 30 हज़ार 88 वोट मिले हैं.वहीं अरविंद केजरीवाल को 25 हज़ार 999 वोट मिले हैं.दोनों के बीच हार-जीत का फ़ासला 4089 वोटों का है.तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे, जिन्हें केवल 4 हज़ार 568 वोट मिले हैं.
