केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि अपने परिवार का नाम भी रोशन किया।

टॉपर्स की सूची
- नितिन पाण्डेय – 96.6% (प्रथम स्थान)
- वैष्णवी – 93.4% (द्वितीय स्थान)
- अंजली यादव – 88.2% (तृतीय स्थान)
- लक्ष्मी सिंह – 87.8% (चतुर्थ स्थान)
- कृष्णा वर्मा, Prinkle Mahale, आरुषि मिश्रा – 87.4% (संयुक्त रूप से पंचम स्थान)
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल और उप प्रधानाचार्य शालू श्रीवास्तव ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।
