Homeउत्तर प्रदेशरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर अयोध्या में होगा जश्न, लेकिन...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर अयोध्या में होगा जश्न, लेकिन तारीख बदली

अयोध्या स्थित राम मंदिर रामलला की मूर्ति स्थापना एक साल पूरे होने वाले हैं, इस अवसर पर अयोध्या में कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. हालांकि इस बार यह कार्यक्रम 22 जनवरी (जिस दिन रामलला के विग्रह को मंदिर में स्थापित किया गया) को नहीं होंगे.

इसकी वजह यह है कि भारतीय काल गणना या पंचांग के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को पौष शुक्ल द्वादशी की तारीख को हुआ था और साल 2025 में यह तारीख 22 जनवरी को नहीं बल्कि 11 जनवरी को पड़ेगी. ऐसे में सभी भव्य और दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन 22 जनवरी की जगह 11 जनवरी को किए जाएंगे.

विश्व हिंदू परिषद की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का पहला साल पूरा होने पर भारतीय काल गणना के अनुसार मनाया जाएगा. साल 2025 में  पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को है, इस दिन को “प्रतिष्ठा द्वादशी” कहा जाएगा. इस अवसर पर चार स्थानों पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular