Homeदेश विदेशसीआईएसएफ़ की पहली महिला बटालियन को केंद्र की हरी झंडी, क्या होगी...

सीआईएसएफ़ की पहली महिला बटालियन को केंद्र की हरी झंडी, क्या होगी ज़िम्मेदारी?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि सरकार ने सीआईएसफ़ की पहली महिला बटालियन बनाने का निर्णय किया है.

सीआईएसएफ़ यानी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स की इस महिला बटालियन की ज़िम्मेदारी एयरपोर्ट, मेट्रो रेल जैसे अहम ढांचों की सुरक्षा और कमांडो के तौर पर वीआईपी सिक्योरिटी के लिए तैनाती होगी.

अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “देश-निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मोदी जी के विज़न के तहत एक अहम कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने सीआईएसएफ़ की पहली ऑल वीमेन बटालियन के गठन को हरी झंडी दे दी है.”उन्होंने कहा, “इस निर्णय से निश्चित रूप से राष्ट्र की सुरक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी.”

RELATED ARTICLES

Most Popular