Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, कहा- “धूल चेहरे पर...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, कहा- “धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे”

लखनऊ : यूपी विधानसभा में शुक्रवार (13 फरवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए विपक्ष पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है, लेकिन अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार अनुचित था। सीएम ने विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के आचरण पर तंज करते हुए मिर्जा गालिब का शेर सुनाया: “धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे।”

यूपी की छवि बदलने का दावा

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को शक की निगाह से देखा जाता था, लेकिन अब कोई इसे ‘बीमारू’ नहीं कहता। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले नीतिगत उदासीनता और विकास विरोधी सोच थी, लेकिन पिछले 9 वर्षों में अनुशासन के साथ विकास की नई परिभाषा बनाई गई है।

अपराध पर जीरो टॉलरेंस

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में गुंडों की समानांतर सरकार थी, कर्फ्यू और दंगे आम थे। अब युवाओं को पहचान की सुरक्षा मिली है, और बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा

सीएम ने यह भी कहा कि पहले ना बेटियां सुरक्षित थीं और ना व्यापारी। अब प्रदेश में भय का माहौल नहीं है, बल्कि लोगों में विश्वास और आस्था का भाव है। उन्होंने बड़े धार्मिक आयोजनों का हवाला देते हुए कहा कि कुंभ मेला में 12 करोड़ लोग और प्रयागराज माघ मेले में 21 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए। उनका कहना था कि अब यूपी ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular