वाराणसी, 4 अप्रैल। CM Yogi Adityanath ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के साथ खास समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिड-डे मील परोसा और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया

बच्चों को अपने हाथों से परोसा भोजन
मुख्यमंत्री ने बड़े आत्मीय भाव से बच्चों को भोजन परोसा। बच्चों की मुस्कान और उत्साह देखते ही बन रहा था। सीएम ने बच्चों से कहा, “रोज स्कूल आना और मन लगाकर पढ़ाई करना”, जिस पर बच्चों ने भी सहमति जताई और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
किताबें, बैग और उपहार वितरित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार और चॉकलेट वितरित किए। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

निपुण विद्यालय और छात्रों को सम्मान
सीएम योगी ने वाराणसी के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पांच मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिली।
‘शैक्षिक नवाचार’ पुस्तिका का विमोचन
कार्यक्रम में ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके साथ ही ‘स्कूल चलो अभियान’ पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमयबना दिया।
