Homeक्राइमकथित मॉब लिंचिंग में आदिवासी छात्र की मौत के बाद त्रिपुरा में...

कथित मॉब लिंचिंग में आदिवासी छात्र की मौत के बाद त्रिपुरा में सांप्रदायिक तनाव, इंटरनेट बंद

त्रिपुरा राज्य के गंडतविसा में कथित मॉब लिंचिंग में एक आदिवासी छात्र की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव के हालात पैदा हो गए हैं.

इस तनाव के बाद यहाँ कई मकानों और दुकानों पर भी हमला किया गया है. इसलिए इलाक़े में धारा 144 लगा दी गई है.

यह इलाक़ा राज्य के धलाई ज़िले में है. यहाँ 5 दिन पहले कथित मॉब लिंचिंग में चोट लगने से आदिवासी छात्र परमेश्वर रिआंग मौत हो गई थी.

अधिकारियों ने शांति बनाए रखने के लिए 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular