Homeदेश विदेशमणिपुर पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखी...

मणिपुर पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखी ये मांग

मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ मांगें की हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मणिपुर में बिगड़े हालात के ज़िम्मेदार केंद्रीय गृह मंत्री हैं, भूतपूर्व मुख्यमंत्री तो केवल कठपुतली थे. इस्तीफ़ा गृह मंत्री को देना चाहिए.”

रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री विदेश जा रहे हैं, मगर 20 महीनों से मणिपुर नहीं गए हैं. हमारी मांग है कि गृह मंत्री इस्तीफ़ा दें और प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर जाएं. वहां के हालात को समझें और लोगों को भरोसा दिलाएं कि वो उनकी परवाह करते हैं.”

उन्होंने कहा, “10 फ़रवरी को कांग्रेस मणिपुर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी. मुख्यमंत्री ने जब देखा कि उनके विधायक ही साथ नहीं हैं, तो उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया. इसमें 20 महीने का वक़्त लगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular