केंद्र सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के उस एपिसोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
इस टिप्पणी पर इलाहाबादिया की काफी आलोचना हुई. भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी.
कंचन गुप्ता ने कहा कि ऐसा भारत सरकार के आदेश के बाद किया गया है.रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में एक प्रतिभागी के माता पिता के निजी संबंधों पर सवाल किया था.इस पर जब उनकी आलोचना होने लगी थी उन्होंने माफ़ी भी मांगी थी.
रणवीर इलाहाबादिया ने कहा, “मेरा कमेंट सही नहीं था और फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरी विशेषज्ञता नहीं है. मैं इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दूंगा. मैं बस सभी से माफ़ी मांगना चाहता हूं.”
