Homeनई दिल्लीदिल्ली चुनाव: ‘50 से ज़्यादा सीटों पर पक्की जीत’, गिनती से पहले...

दिल्ली चुनाव: ‘50 से ज़्यादा सीटों पर पक्की जीत’, गिनती से पहले ‘आप’ ने किया दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फ़रवरी यानी कल आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी ने 50 सीटों से ज़्यादा आने का दावा किया है.वोटों की गिनती से पहले ‘आप’ नेता गोपाल राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक हुई है.”

उन्होंने कहा, “इस बैठक में सभी उम्मीदवारों ने रिपोर्टस् दी हैं, उससे साफ़ पता चल रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 50 से ज़्यादा सीटों पर कन्फ़र्म जीतने जा रही है.”उन्होंने ये भी कहा कि 7-8 सीटों पर काफ़ी कड़ा मुक़ाबला दिख रहा है.

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए गोपाल राय ने कहा, “कई उम्मीदवारों ने ये सच हमारे सामने रखा है कि उन्हें कॉल करके कहा जा रहा है कि पैसे ले लो और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाओ.”बीजेपी को लेकर उन्होंने दावा किया है कि एग्जिट पोल के ज़रीए साइकोलॉजिकल प्रेशर बनाकर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने की कोशिश हो रही है.

बुधवार को मतदान ख़त्म होने के बाद जो एग्ज़िट पोल जारी किए गए थे, लगभग सभी में बीजेपी को आम आदमी पार्टी पर भारी बढ़त दिखाई गई थी.बुधवार को जारी 11 में से 8 एग्ज़िट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई गई थी और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बारे में दूसरे बड़े दल के रूप में सामने आने का अनुमान लगाया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular