Homeनई दिल्लीदिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने तबीयत बिगड़ने के बाद अनशन ख़त्म...

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने तबीयत बिगड़ने के बाद अनशन ख़त्म किया

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अनशन खत्म कर लिया है.

संजय सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “आतिशी की हालत रात में काफी बिगड़ गई. ब्लड शुगर का लेवल 43 पर पहुंच गया था. बाद में चेक किया तो वो 36 पर आ गया था. डॉक्टर्स ने कहा कि इनकी जान को खतरा है, इन्हें अस्पताल में भर्ती करना होगा. वो एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं.”

“आतिशी पांच तक अनशन पर रही हैं और उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी है. हमारा आंदोलन जारी रहेगा. हम दूसरे तरीके से आंदोलन लड़ेंगे. संसद में भी दिल्ली के पानी की समस्या को लेकर आवाज उठाई जाएगी.”

दिल्ली को इन दिनों भारी गर्मी के साथ पानी की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है.

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने 21 जून को अपने ‘पानी सत्याग्रह’ को शुरू किया था.आतिशी के मुताबिक़, यह अनशन उन्होंने हरियाणा सरकार से दिल्ली वालों के हक़ का पानी दिलवाने के लिए शुरू किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular