Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 21 मरीज

लखनऊ में डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 21 मरीज

राजधानी लखनऊ में डेंगू के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. रविवार को लखनऊ में 21 मरीज सामने आए जो कि इस साल के सबसे अधिक मरीजों की संख्या है. जनवरी से अगस्त तक की बात करें तो लखनऊ में 103 मामले डेंगू के पाए गए थे. वहीं सितंबर महीने में 1 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक 181 मरीज डेंगू के मिले हैं जिसमें सबसे अधिक मरीज 22 तारीख को डेंगू के पाए गए हैं. इनमें 50 के करीब मरीज अभी अस्पताल में भर्ती है.

पिछले महीने रोजाना तीन से चार मरीज ही डेंगू से प्रभावित मिल रहे थे लेकिन रविवार को इसमें बड़ी तेजी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में जो 21 मैरिज डेंगू पॉजिटिव आए हैं. उनमें से चार को प्लेटलेट्स कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें अधिकतर मामले गोसाईगंज, माल, चिनहट, आलमबाग, इंदिरा नगर और गोमती नगर विस्तार क्षेत्र के हैं.

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ ही फॉगिंग कर रहा है. वहीं डेंगू से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में 100 से अधिक बेड भी रिजर्व किए गए हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है. इसमें सिविल और बलरामपुर अस्पताल में 30-30 बीएड रिजर्व किए गए हैं.

लोक बंधु अस्पताल में 20 बेड रिजर्व किए गए हैं, जबकि रामसागर मिश्रा और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में 10-10 बेड रिजर्व किए गए हैं. नोएडा में भी डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने के मिल रही है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को और दुरुस्त कर रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular