Homeउत्तर प्रदेशमिर्जापुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

मिर्जापुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। सुबह उनका हेलिकॉप्टर कोन विकास खंड के मुजेहरा स्थित टमटम हॉस्पिटल के पास बने हेलिपैड पर उतरा, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री सीधे विंध्याचल धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

हेलिपैड पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

दर्शन-पूजन के बाद डिप्टी सीएम मुजेहरा स्थित चेकसारी पावर हाउस के पास डॉ. टमटम मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उनका प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वापस रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular