मुंबई: 3 फरवरी दोपहर 12:12 बजे फैंस की नजरें स्क्रीन पर टिकी थीं, जब 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 का टीजर रिलीज होना था। लेकिन टीजर आते ही उम्मीदों पर पानी फिर गया। मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए जो हाइप बनाया था, टीजर उसमें बिल्कुल खरा नहीं उतरा।
टीजर में क्या है खास?
टीजर 1 मिनट 13 सेकंड का है और इसमें मुख्य फोकस रणवीर सिंह पर है। फैंस को नया कंटेंट देखने की उम्मीद थी, लेकिन अधिकांश फुटेज वही है जो पहले पार्ट के एंड क्रेडिट के दौरान थिएटर में दिखाया गया था।
टीजर में रणवीर सिंह को जसकीरत सिंह से हमजा बनने की कहानी में दिखाया गया है। हमजा अब ल्यारी पर राज करने वाले हैं और बदला लेने के मूड में हैं। वहीं, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल केवल सेकंड्स के लिए स्क्रीन पर आते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में रणवीर को हाथ में सिगरेट लिए देखा गया, कैप्शन था – “ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”
पहले पार्ट का टीजर क्यों था बेहतर?
पहले पार्ट का टीजर जुलाई 2025 में आया था और 2 मिनट 39 सेकंड लंबा था। इसमें रणवीर सिंह से लेकर सभी स्टार्स को पूरा स्क्रीन स्पेस मिला था। “घायल हूं, इसीलिए घातक हूं” जैसे डायलॉग्स के साथ एक्शन, थ्रिल और रोमांच फैंस को खींचते थे।
रणवीर का एक्शन सीन, अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की दमदार परफॉर्मेंस पहले पार्ट के टीजर की जान थे। इसके मुकाबले सेकंड पार्ट का टीजर पुराना और फीका लग रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी निराशा जताई। कई लोगों ने लिखा कि “मेकर्स ने चून लगा दिया, इसमें नया क्या है? सब तो पहले ही दिखा चुके हैं।”
फिल्म और स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 893.05 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
