अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ख़ुद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कहा है कि वो ख़ुद को मरा हुआ मान चुके थे.
उन्होंने इस हत्या के प्रयास को एक ‘अवास्तविक अनुभव’ बताया है.
मिलवाउकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए जाते समय उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट से ये बात की है.
उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा, “मुझे यहां नहीं होना चाहिए, मुझे तो मरा होना चाहिए.”
पोस्ट ने कहा है कि ट्रंप के दाएं कान पर पट्टी बंधी हुई है और उनके सहयोगियों ने उनकी तस्वीर लेने से मना कर दिया.
ट्रंप ने कहा, “अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा, उन्होंने इसे चमत्कार बताया.”
