डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में आयात किए जाने वाले स्टील और एल्यूमिनियम पर 25 फ़ीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा करेंगे. ट्रंप के इस क़दम का असर सबसे ज़्यादा कनाडा पर पड़ेगा.
दरअसल, कनाडा और मेक्सिको स्टील के व्यापार के मामले में अमेरिका के सबसे बड़े पार्टनर हैं. अमेरिका में एल्यूमिनियम भेजने वाला सबसे बड़ा सप्लायर कनाडा है.
अपने पहले कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और यूरोपियन यूनियन से स्टील आयात पर 25 फ़ीसदी और एल्यूमिनियम आयात पर 10 फ़ीसदी टैक्स लगाया था.मगर, एक साल बाद अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको से यह टैरिफ़ हटा दिए थे जबकि यूरोपियन यूनियन पर आयात कर 2021 तक लागू रहा था.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा, “अगर कोई देश हमारे ऊपर टैक्स लगाएगा, तो हम भी उन पर टैक्स लगाएंगे.”हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वो किन देशों की बात कर रहे हैं.डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें रविवार को पत्रकारों से अपने विमान में कही, जब वे फ्लोरिडा से न्यू ऑर्लिन्स जा रहे थे.
