झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापेमारी की है. ईडी ने रांची के एक होटल में इस मामले को लेकर छापेमारी की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबक़ ईडी ने सितंबर महीने में पीएमएलए यानी प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉनंड्रिंग एक्ट के तहत एक मामाला दर्ज किया था. इस मामले में मानव तस्करी के ज़रिए बांग्लादेश से महिलाओं को झारखंड लाने के आरोपों की जांच की जा रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ इस मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में दर्जनभर से ज़्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई है.झारखंड में फ़िलहाल विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और इसके लिए पहले फेज की वोटिंग 13 नवंबर यानी बुधवार को होनी है.
