लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस मौक़े पर कहा, 642 मिलियन (64 करोड़) मतदाताओं ने इन चुनावों में वोट डाला. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है. 312 मिलियन (31 करोड़) महिला मतदाताओं ने इन चुनावों में वोट डाला है.”
इसके बाद खड़े होकर महिला मतदाताओं के लिए तालियां बजाई गईं.
चुनाव प्रक्रिया में शामिल रहे कर्मचारियों की तारीफ़ करते हुए राजीव कुमार ने कहा- नेगेटिव नैरेटिव जब बनते हैं तो इनको कितनी तकलीफ होती होगी.
चुनाव आयुक्त ने और क्या कुछ कहा?
- 2019 में 540 की तुलना में 2024 में 39 जगहों पर दोबारा चुनाव करवाए गए. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.
- इन चुनावों में हिंसा की किसी तरह की घटना नहीं हुई.
- इस देश में ऐसा कोई नहीं है, जिसका हेलिकॉप्टर चेक नहीं हुआ है.
- आचार संहिता उल्लंघन की 495 शिकायतें हुईं. क़रीब 90 फ़ीसदी का निपटारा किया गया.
