Homeउत्तर प्रदेशऊर्जा मंत्री एके शर्मा का औचक निरीक्षण, लटके तारों पर कड़ी नाराजगी

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का औचक निरीक्षण, लटके तारों पर कड़ी नाराजगी

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ से बलिया जाते समय गाजीपुर जनपद के महड़ौर मार्ग पर विद्युत व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया।
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे और आबादी वाले क्षेत्रों में लटके व अव्यवस्थित बिजली के तार देखकर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने इसे आमजन की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिएमंत्री ने मौके पर गाड़ी रुकवाकर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर तार अत्यंत नीचे झूलते पाए गए, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था।

इस पर उन्होंने तत्काल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से फोन पर बात कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्युत व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सभी जर्जर और लटके तारों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular