Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो सगे भाई घायल, हालत गंभीर

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो सगे भाई घायल, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद | रिपोर्टर अमित कुमार

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार दो किशोर भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई साइकिल ठीक कराकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।

हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पास की पुलिया को तोड़ते हुए खाई के ऊपर जाकर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ढमडेरा बंबा के पास की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular