Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी, एक लाख...

फर्रुखाबाद : दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी, एक लाख कैश और जेवर पार

रिपोर्ट: अमित कुमार

फर्रुखाबाद। थाना कम्पिल क्षेत्र के हरकरनपुर गांव में चोरों ने रात के अंधेरे में दो घरों को निशाना बनाकर नकब लगा दिया। एक घर में चोर चोरी करने में सफल रहे, जबकि दूसरे घर में वारदात को अंजाम नहीं दे सके। चोरी की घटना के दौरान घर के सदस्य सोते रहे और चोर नकब लगाकर अंदर घुसकर सामान समेटते रहे।

चोरों ने एक घर से एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने भैंस खरीदने के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। यही रकम चोरों के हाथ लग गई।

सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरा खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे की हालत देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। गांव में एक ही रात में दो घरों में नकब लगने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular