तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। शादी की शुरुआत तेलुगु रीति-रिवाज से हुई, जबकि शाम को कोडवा रिवाज के तहत भी दोनों ने शादी की। अब फैंस के लंबे इंतजार के बाद कपल का फर्स्ट लुक सामने आया है।
शादी की इनसाइट फोटोज में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूबसूरत और प्यारे नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए भावुक पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने लिखा कि विजय ने उन्हें सच्चे प्यार का एहसास कराया, उन्हें हमेशा सपने बड़े देखने और अपने विश्वास पर भरोसा रखने की प्रेरणा दी।
रश्मिका ने पोस्ट में यह भी बताया कि वे अपने पति को प्यार से “विज्जू” बुलाती हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके लिए अब जिंदगी की खुशियां और उपलब्धियां विजय के साथ और भी मायने रखती हैं। उन्होंने कहा, “मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अब तो जश्न का समय है, चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं!”
फोटोज में दोनों का ब्राइड-ग्रूम लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस कपल को बधाई देने और उनके नए जीवन की खुशियों में शामिल होने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
