Homeदेश विदेशचेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो देखने के लिए जमा हुई...

चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो देखने के लिए जमा हुई भीड़ में पांच लोगों की मौत

चेन्नई के मरीना बीच पर रविवार को आयोजित किए गए एक एयर शो के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई. चेन्नई के मरीना बीच पर भारतीय वायुसेना के एयर शो का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए लाखों की तादाद में लोग पहुंचे थे.हालांकि यह कहा जा रहा है कि काफ़ी ज़्यादा थकान और दूसरे कारणों की वजह से लोगों की मौत हुई है.छह अक्तूबर को भारतीय वायुसेना की92वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह एयर शो आयोजित किया गया था.

दोपहर एक बजे जब कार्यक्रम ख़त्म हुआ तो समुद्र तट पर मौजूद भीड़ ने तुरंत वहां से हटने की कोशिश की. इसके चलते उस इलाके की सभी सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लंबे समय तक लू चलने की वजह से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से 200 से भी ज़्यादा लोग बेहोश हो गए. वहीं 90 से ज़्यादा लोगों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, शहर के सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक व्यक्ति की मौत बीच के सामने ही हो गई. वहीं बाकी के लोगों की मौत दूसरी जगहों पर हुई थी.ये सभी लोग उन हज़ारों लोगों की भीड़ में शामिल थे, जो मरीना बीच पर एयर शो देखने के लिए गए हुए थे.

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और एआईएडीएमके प्रमुख एके पलानीस्वामी ने इस घटना के लिए डीएमके सरकार की निंदा की है.उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस तरह के बड़े कार्यक्रम की सही तरीके से व्यवस्था करने में नाक़ाम रही.

RELATED ARTICLES

Most Popular