झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता चंपाई सोरेन शुक्रवार को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए.
चंपाई सोरेन ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक समारोह में बीजेपी में शामिल हुए.
सोरेन को बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल करवाने के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड के बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल थे.
झारखंड बीजेपी ने चंपाई सोरेन के पार्टी में शामिल होने के बाद एक्स पर लिखा, “कोल्हान टाइगर उर्फ श्री @ChampaiSoren जी ने भाजपा ज्वाइन करके इस बात का संकेत दे दिया है कि आगामी चुनाव में झामुमो-कांग्रेस का खात्मा करते हुए भाजपा इस बार प्रचंड जीत दर्ज करने वाली है.”
इस सप्ताह की शुरुआत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.
इस महीने की शुरुआत में जब चंपाई सोरेन अचानक दिल्ली पहुंचे थे तभी से उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं.हालांकि तब उन्होंने इससे इनकार किया था.
