Homeदेश विदेशझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज़मानत पर जेल से रिहा हुए

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज़मानत पर जेल से रिहा हुए

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन पांच महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं.

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वो रांची के बिरसा मुंडा जेल से बाहर निकलें.

जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. उनके साथ उनकी पत्नी और वकील भी मौज़ूद थे.

हेमंत सोरेन को कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाई कोर्ट से ज़मानत मिली है. जस्टिस रॉन्गॉन मुखोपाध्याय की बेंच ने ये फ़ैसला सुनाया है.

बीबीसी पत्रकार उमंग पोद्दार के मुताबिक़, हेमंत सोरेन का पक्ष रखने वाले वकील पीयूष चित्रेश ने बताया कि कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के दो मुचलके भरने का भी आदेश दिया है.

सोरेन को जनवरी में ईडी ने गिरफ्तार किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular